पटना, दिसम्बर 26 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रकाश पर्व के दौरान पटना साहिब आ रहे सभी श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें। उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करें। हमलोगों ने अपने राज्य में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर कई कार्य किए हैं। एक-एक चीज पर ध्यान दिया गया है। सिख श्रद्धालुओं का यह महत्वपूर्ण स्थल है। बिहारवासियों के लिए यह गौरव की बात है कि श्रीगुरु गोविन्द सिंहजी महाराज का जन्म यहीं हुआ था। यहां लोग बड़ी संख्या में बाहर से आ रहे हैं, वे खुश होकर यहां से जाएं, इसका हमलोगों को ध्यान रखना है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व समारोह को लेकर की गयी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इससे संबंधित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.