लखीमपुरखीरी, जनवरी 9 -- भीरा स्थित बड़ा गुरुद्वारा नानक शाही में श्री गुरु गोविन्द सिंह महाराज जी महाराज का प्रकाश पर्व हर्षोल्लास व श्रद्धा भावना के साथ मनाया गया। शुक्रवार को अखंड पाठ साहिब के भोग के उपरांत दीवान सजाए गए। इसमें वन बीट गुरमत संगीत विद्यालय के उस्ताद भाई परमिंदर सिंह द्वारा कथा, संगीत शिक्षा ले रहें बच्चों ने कविता व कीर्तन से संगत को निहाल किया गया। उसके बाद हजूरी रागी जत्था भाई त्रिलोक सिंह, रागी जत्था भाई गुरुदेव सिंह खैरा, कविश्री जत्था भाई होशियार सिंह सहित अन्य रागी जत्थों द्वारा गुरु जी की महिमा का बखान किया गया। मुख्य ग्रंथी भाई सुखचैन सिंह ने आई हुई समूह साध संगत का आभार व्यक्त किया। गुरु पर्व में सेवा करने वाले सभी सेवादारों को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सरोपा देकर सम्मानित किया गया। पूरे कार्यक्रम में प्रत...