देहरादून, फरवरी 1 -- फोटो...... - श्री सतिगुरु राम सिंह जी का 210 वा प्रकाश पर्व देहरादून। गुरुद्वारा नामधारी सभा की ओर से बसंत पंचमी और श्री सतिगुरु राम सिंह जी के प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन किया गया। रविवार को प्रेम नगर स्थित नामधारी गुरुद्वारे में प्रकाश पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह सवेरे गुरुद्वारे में स्कूली बच्चों ने कीर्तन किया। संत हरपाल सिंह लुधियाना वालों ने संगत को शबद कीर्तन से निहाल किया। संगत की ओर से निशान साहिब पर नए वस्त्र चढ़ाए गए। इस अवसर पर अमरजीत सिंह, गोविंद सिंह, देवेंद्र सिंह, रवि भाटिया, हरजीत सिंह, कवलजीत कौर और निहाल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.