कोडरमा, अक्टूबर 13 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। सिखों के प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाश पर्व (जयंती) को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी पांच नवंबर को यह पर्व गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि 14 अक्टूबर से अखंड पाठ साहिब की लड़ी आरंभ होगी, जो लगातार पांच नवंबर तक चलेगी। इस दौरान 28 अक्टूबर से तीन नवंबर तक प्रतिदिन सुबह 3:30 बजे से प्रभातफेरी निकाली जाएगी, जो नगर भ्रमण करते हुए गुरु महाराज का गुणगान करेगी। चार नवंबर को नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके अगले दिन 5 नवंबर को सुबह 11 बजे से गुरुद्वारा साहिब में दीवान सजाया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ से पधारे रागी भाई रविंद्र सिंह निरौल द्वारा शब्द-कीर्तन का गायन किया जाएगा। कार्यक्रम का समापन दोपहर 2:30 बजे होगा,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.