बिजनौर, जनवरी 3 -- दशमेशपिता गुरु गोविंद सिंह महाराज के पावन प्रकाश पर्व पर नगर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य एवं विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन ने पूरे नगर को आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर कर दिया। नगर कीर्तन का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएम जसजीत कौर ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह, युवा भाजपा नेता उदित नारायण सिंह, रोहित राणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नगर कीर्तन में सिख समाज के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। गतका दलों ने हैरतअंगेज करतबों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। नगर कीर्तन में सिख इतिहास एवं गुरु साहिब के उपदेशों पर आधारित सुंदर और सुसज्जित झांकियां भी शामिल रहीं। कीर्तन का नगर में कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया...