नई दिल्ली, दिसम्बर 25 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। साहिब-ए-कमाल दसवें पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन की शुरुआत गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब से हुई जो शंकर रोड, राजिंदर नगर, पटेल नगर, मोती नगर, रमेश नगर, कीर्ति नगर, राजा गार्डन, राजौरी गार्डन, सुभाष नगर पैसिफिक मॉल और तिलक नगर से होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एल-ब्लॉक, आनंद विहार, हरी नगर में संपन्न हुआ। पांच प्यारों की अगुवाई में निकले नगर कीर्तन में सुंदर पालकी में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सुशोभित थे। इसमें गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूलों के विद्यार्थी, विभिन्न जत्थेबंदियां, निहंग सिंह दल और कीर्तन करने वाले जत्थे शामिल हुए। मार्ग में जगह-जगह संगत ने नगर कीर्तन का स्...