प्रयागराज, दिसम्बर 27 -- नैनी गुरुद्वारा संगत में गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश उत्सव शनिवार को श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। रागी जत्थों ने शबद-कीर्तन सुनाकर संगत को निहाल किया। सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि उन्हें याद करके साहस, त्याग और मानवता की सेवा के उनके आदर्श सदैव हमें धर्म, सत्य और न्याय के मार्ग पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देते हैं। इस अवसर पर परमिंदर सिंह बंटी, गुरुनाम सिंह, सतनाम सिंह, सुरेंद्र सिंह, चरनजीत सिंह, सरदार पतविंदर सिंह, गुरुदीप सिंह, हरजीत सिंह, दलजीत कौर, रुपिंदर कौर, हरप्रीत कौर, हरविंदर कौर, शोभा रानी सचदेवा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे, वृद्ध ने गुरु घर में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.