आगरा, फरवरी 14 -- यमुना ब्रिज स्टेशन पर स्टेशन बिल्डिंग, कर्मचारी रेल आवास तथा सुशील नगर एवं प्रकाश नगर को जोड़ने वाली सड़क के सुधार एवं चौड़ीकरण कार्य का शनिवार को शिलान्यास हुआ। मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह थे। डीआरएम गगन गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रो. एसपी सिंह बघेल ने पट्टिका का फीता काटकर अनावरण किया। कार्य के बारे में डीआरएम गगन गोयल ने बताया कि क्षेत्रीय जनहित एवं यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह कार्य कराया जा रहा है। परियोजना के अंतर्गत वर्तमान में मात्र 3.00 मीटर चौड़ी सड़क को बढ़ाकर 5.00 मीटर किया जाएगा। इससे सड़क की वहन क्षमता में वृद्धि होगी तथा यातायात अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित हो सकेगा। इस महत्वपूर्ण विकास कार्य की अनुमानित लागत Rs.45 लाख है। उन्होंन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.