गोरखपुर, जनवरी 21 -- गोरखपुर, निज संवाददाता सेंट एंड्रू कॉलेज ग्राउंड, गोरखपुर पर आयोजित इंटर क्लब क्रिकेट लीग (बी डिवीजन) के लीग मुकाबले में मंगलवार को प्रकाश क्रिकेट एकेडमी ने एवरबॉन्ड को 8 विकेट से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की। 30 ओवर के इस मुकाबले में एवरबॉन्ड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 56 रन पर सिमट गई, जिसके बाद प्रकाश क्रिकेट एकेडमी ने लक्ष्य को 7.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए आदित्य पासवान को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। उन्होंने 6 ओवर में 2 मेडन डालते हुए 14 रन देकर 4 विकेट लिए और एवरबॉन्ड की बल्लेबाजी को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.