बदायूं, फरवरी 15 -- बिसौली। चेयरमैन अबरार अहमद ने नगर की सफाई, स्ट्रीट लाइट और पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने पूजा स्थलों पर नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश, पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिये। चेयरमैन ने सड़क किनारे कूड़ा फेंकने वालों और ड्यूटी में लापरवाही करने वाले बीट प्रभारियों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। जलकल कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पाइपलाइन में जहां भी लीकेज है, उसे तुरंत ठीक किया जाये जिससे पानी की बर्बादी न हो। नगर को स्वच्छ बनाये रखने में लोगों से सहयोग मांगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...