फर्रुखाबाद कन्नौज, नवम्बर 6 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव पर शहर के गुरुद्वारों में धार्मिक उल्लास का वातावरण रहा। विशेष दीवान सजाये गये। कीर्तन दरबार से माहौल आनंदित हुआ। गुरुवाणी के मधुर स्वर गंूजते रहे। प्रकाशोत्सव पर शहर के सभी गुरुद्वारों में भव्य सजावट की गयी थी। श्रद्धालुओं का देर शाम तक गुरुद्वारों में तांता लगा रहा। लंगर में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद भी ग्रहण किया। शहर के लोहाई रोड स्थित गुरुद्वारे में ज्ञानी मंगल सिंह के नेतृत्व में प्रकाशोत्सव मनाया गया। सुबह अखंड पाठ साहिब का समापन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में सिख अनुयायी शामिल रहे। माथा टेककर सुख समृद्धि की कामनायें की गयीं। शाम को फिर से कीर्तन दरबार सजाया गया। इस दौरान गुरुवाणी के मधुर स्वर भी गूंजते रहे। बच्चों से लेकर बुजुर्गो ने गुरुनानक देव के उपदेशों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.