आगरा, जनवरी 6 -- सिख समाज के लोगों ने सोमवार को गुरु गोविंद की जयंती प्रकाश उत्सव पर्व के रूप में मनाई। इस दौरान शहर के ठंडी सड़क स्थित गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की समाप्ति पर अटूट लंगर बरताया गया, इसमें समाज के साथ ही राह गुजरते लोगों ने भी प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव पर्व के अवसर पर सोमवार को गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में धार्मिक अनुष्ठान हुआ। यहां सहज पाठ साहिब की विधिवत समाप्ति की गई। श्री निशान साहिब के चोला साहिब की सेवा संपन्न हुई। धार्मिक कार्यक्रमों के तहत अलीगढ़ से आए रागी जत्था विशाल दीप सिंह ने कीर्तन और प्रेरक उपदेशों के माध्यम से संगत को निहाल किया। संगत ने गुरु महाराज के त्याग, शौर्य और धर्म रक्षा के संदेश को आत्मसात किया। कार्यक्रम के समापन पर ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.