मुजफ्फरपुर, जनवरी 6 -- साहेबगंज (हिसं)। ठाकुर यदुनंदन सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल में मंगलवार को प्रकाश इलेवन कांटी ने खुर्शीद इलेवन ठिकहां मोतीपुर को 5 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए प्रकाश इलेवन की टीम 19.2 ओवर में 181 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी। जवाबी पारी खेलते हुए खुर्शीद इलेवन की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 176 रन ही बना पाई। बल्लेबाज गौरव गोरिल्ला को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.