मुजफ्फरपुर, नवम्बर 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गुरुनानक देव महाराज का प्रकाश उत्सव बुधवार को रमना गुरुद्वारा साहिब में मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में गुरुवाणी का पाठ व शबद कीर्तन हुआ। रमना गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधक गुरुजीत सिंह साई ने बताया कि 29 अक्टूबर को गुरुनानकजी के प्रकाश उत्सव पर अखंड पाठ की शुरूआत की गई थी, जिसका समापन बुधवार की सुबह आठ बजे हुआ। उसके बाद भजन कीर्तन हुआ। सर्वप्रथम 11 बजे से बच्चों और महिलाओं का कार्यक्रम हुआ, जिसमें बच्चों ने गुरु के जीवनी एवं उनके इतिहास पर चर्चा की। इस दौरान पटना से आए रागी जत्था ने गुरुवाणी व शबद कीर्तन का गायन किया। दोपहर 2:30 बजे तक दीवान सजाए गए। इसका संचालन मंजीत कौर गांधी ने किया। इसके बाद अरदास और फिर गुरु का लंगर शुरू हुआ, जो शाम चार बजे तक चला। लंगर में सभी धर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.