महोबा, जनवरी 2 -- महोबा, संवाददाता। सिख समुदाय के दसवें गुरु गोविंद्र सिंह के प्रकाशोत्सव को लेकर तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस बार पंजाब की गतका पार्टी शोभा यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहेगी। गुरुद्वारा में भजन कीर्तन के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी। गुरु गोविंद्र सिंह के प्रकाशोत्सव को लेकर पिछले कई दिनों से तैयारियां चल रही है।शनिवार को प्रकाश पर्व पर नगर में शोभा यात्रा निकाली जाएगी। गुरुद्वारा कमेटी के द्वारा पिछले कई दिनों से तैयारियां की जा रही है। सुबह गुरुद्वारा में गुरुवाणी पाठ के साथ भजन कीर्तन,अरदास होगा। इसके बाद लंगर होगा। दोपहर को गुरुद्वारा से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें पंजाब के दलेर गतका पार्टी के द्वारा करतब दिखाएं जाएगें। कानपुर के अमरीक सिंह, लखनऊ के जगजीत सिंह कीर्तन जत्था में शामिल रहेगें। शोभा यात्रा के मार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.