जमशेदपुर, मार्च 30 -- दलमा को लगभग अपना स्थायी ठिकाना बना चुका बाघ शनिवार को पटमदा थाना क्षेत्र की गोबरघुसी पंचायत अंतर्गत अपो के जंगल में पहुंच गया। सुबह करीब आठ बजे जंगल किनारे एक जलाशय में बाघ को पानी पीते देख ग्रामीणों में दहशत है। प्रत्यक्षदर्शी अपो निवासी किरण सिंह व पराण सिंह ने बताया कि वे सुबह जंगल की ओर जा रहे थे कि सबरमकोचा के पास तालाब के किनारे खड़े बाघ को देखकर दोनों डर गए। करीब एक किमी दूर कियाकोचा स्थित तालाब में भी उसी बाघ को दोनों ने दोबारा देखा तो ग्रामीणों को जानकारी दी। जंगल में बाघ की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरफ फैल गई। ग्रामीणों ने बताया कि संभवतः अपना प्यास बुझाने के लिए ही तालाब के पास बाघ पहुंचा था। इसकी जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गई है। लेकिन देर शाम तक कोई भी पदाधिकारी गांव नहीं पहुंचा। काफी दिनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.