उरई, मार्च 31 -- उरई। मेरी अंखियों के सामने ही रहना, लाल फूलों की आई है बहार मैया तेरे दरबार में, मैया का चोला है रंगला जैसी भक्ति गीतों के साथ चैत्र नवरात्र शुरू हो गए है। पहला दिन होने से मंदिरों में आस्था का हुजूम उमड़ा। गली-कूचों से लेकर देवी मंदिरों में भक्ति गीतों की गूंज रही। घंटा घड़ियाल के साथ शंख बजते रहे। मंदिरों के साथ घरों में कलश स्थापना के साथ झांकी सजाकर माता रानी के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना की गई। नवरात्र के मौके पर शहर के मां सकटा मंदिर, हुल्की माता, बड़ी माता, काली मंदिर, लक्ष्मी मंदिर भव्यता से सजे नजर आए। रंगबिरंगी लाइटों की सजावट देखते नहीं बन रही थी। सुबह चार बजे से मंदिरों में देवी मां की आरती के साथ पट खोले गए। उसके बाद श्रद्धालुओं के दर्शन करने का क्रम शुरू हुआ। हर किसी ने अपने तरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.