कोडरमा, जनवरी 29 -- मरकच्चो निज प्रतिनिधि। मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्कमनाय पंचायत के ग्राम बेला में मंगलबार की रात से बुधवार की सुबह तक लोगों में उहापोह की स्थिति बनी रही। दरअसल, उस समय हंगामा हुआ जब पश्चिम बंगाल की एक युवती महिला मोर्चा की सदस्यों के साथ गांव पहुंची। युवती ने बेला निवासी नितेश पंडित, पिता गजेंद्र पंडित पर विवाह का झांसा देकर धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि नितेश पंडित से उसकी पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हुआ। आरोप है कि दोनों ने मंदिर में विवाह भी किया और फरवरी 2025 से हैदराबाद में सात से आठ महीने तक पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे। इसी दौरान नितेश पंडित बिना कोई जानकारी दिए अचानक युवती को छोड़कर फरार हो गया। युवती ने बताया कि काफी खोजबीन ...