आगरा, फरवरी 2 -- यूपी के आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां प्यार में धोखा खाए युवती ने खौफनाक कदम उठा लिया। दलअसल निरालाबाद, पीपल मंडी की रहने वाली युवती ने शनिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसकी प्रेमी से व्हाट्सऐप पर चैटिंग हुई थी। जिसमें उसने धमकाते हुए कहा था कि वह शादी नहीं करेगा, चाहे वह मर ही क्यों न जाए। 25 साल की गुनगुन शर्मा का शव रात करीब 2 बजे फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तलाशी के दौरान कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। लेकिन मोबाइल की जांच में आत्महत्या की वजह सामने आई। परिजनों ने बताया कि गुनगुन बीएससी पास थी और दारोगा भर्ती की तैयारी कर रही थी। पिछली बार वह महज 2 नंबर से चयन से चूक गई थी। उसके भाई पार्थ शर्मा के मुताब...