बरेली, फरवरी 6 -- यूपी के बरेली से प्रेम-प्रसंग में धोखेबाजी का मामला सामने आया है। रामपुर की रहने वाली युवक जिस युवक से प्यार करती थी, वह बेवफा निकला। उसने युवती के साथ तीन साल तक रहकर संबंध बनाए। युवक की जब सरकारी नौकरी लग गई तो वह युवती को भूल गया और दूसरे जगह शादी करने लगा। युवती को जब इसकी जानकारी हुई तो वह रामपुर से पिता के साथ बरेली के लिए निकल पड़ी। युवक को इसकी खबर तक नहीं थी। दूल्हा बना प्रेमी बारातियों के साथ बारात घर पहुंच गया। इसी बीच पिता के साथ युवती वहां पहुंच गई और हंगामा करने लगे। उसने आरोप लगाया कि जो व्यक्ति दूल्हा बना है वह उससे प्यार करता था, लेकिन शादी किसी और से कर रहा है। युवती ने आरोप लगाया कि प्रेमी ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी है। बारात घर में हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और युवती को अपने साथ ले गई। प्रेमनगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.