बगहा, अप्रैल 17 -- बिहार के बेतिया में एक युवक को प्यार करने की तालिबानी सजा दी गयी। पेड़ से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की गयी। युवक की जमकर पिटाई किये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक को पेड़ से रस्सी के सहारे बांधकर पीटा जाता दिख रहा है, वहीं युवक दर्द से कराहता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो धनहा थाना के कठार पंचायत के दोकरी गांव का बताया जा रहा है। लाइव हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवक दोकरी गांव निवासी भोली चौधरी का बेटा पुत्र सुनील कुमार है। बताया जा रहा है कि सुनील का प्रेम प्रसंग तूनियहवा गांव की एक लड़की से चल रहा था। काफी दिनों से दोनों एक दूसरे मिलते जुलते थे। मंगलवार की रात वह लड़की से मिलने उसके गांव गया था। इसकी जानकारी लोगों को लग गई और लड़की के घर वालों ने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.