मैनपुरी, अक्टूबर 11 -- मैनपुरी। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से श्री चित्रगुप्त जयंती समारोह के उपलक्ष्य में समाज के बच्चों की प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। इसी क्रम में शहर के बिहारी जी मंदिर में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने हाथों पर आकर्षक मेहंदी सजाई। मेहंदी प्रतियोगिता स्व. श्रीकृष्ण कुमार भटनागर की स्मृति में मनोज कुमार भटनागर के द्वारा प्रायोजित की ग। प्रतियोगिता संयोजिका अंजना सक्सेना ने महिलाओं की प्रतियोगिता संपन्न कराई। निर्णायक मंडल की भूमिका शोभा हजेला, डॉ आशा सक्सेना एवं कुसुम लता श्रीवास्तव ने निभाई। इस दौरान कुसुमलता श्रीवास्तव ने कहा कि मेहंदी के हर घुमाव में प्यार छिपा है। मेहंदी प्यार और परंपरा का एक अनोखा सफर है। पूजा कुलश्रेष्ठ ने कहा कि मेहंदी पारंपरिक रूप से सौभाग्य, समृद्धि, और अच्छे स...