सहारनपुर, मार्च 20 -- गांव रणदेवा में श्री प्यारे जी महाराज की याद में लगने वाले तीन दिवसीय मेले का गुरुवार को शुभारंभ हो गया। मेले का शुभारंभ नकुड एसडीएम संगीता राघव, सुभाष चौधरी, नकुड विधायक मुकेश चौधरी, मनीष चौधरी ने फीता काटकर किया। इस मौके पर गौशाला में सुबह सवेरे को यज किया गया, दोपहर बाद हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्यारे जी महाराज के दर्शन कर मननते मांगी। हरियाणा, पंजाब, दिल्ली से आए हुए अनेक श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया। नकुड एसडीएम संगीता राघव ने कहा कि मेले जैसे आयोजनों से आपसी एकता के साथ-साथ लोगों में धार्मिक भावना भी उत्पन्न होती है। इस मौके पर प्रधान हरपाल सिंह, प्रबंधक संजीव चौधरी, सागर चंद, पहल सिंह, विश्वास आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.