धनबाद, जनवरी 6 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। पूर्व पार्षद सह टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो के अनुज प्यारेलाल महतो की पुण्यतिथि के अवसर पर भेलाटांड़ बांस कपुरिया में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया गया। उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व प्यारेलाल महतो की पत्नी कल्पना महतो एवं परिजनों ने पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात मुख्य अतिथि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने प्रतिमा का अनावरण किया। वक्ताओं ने कहा कि प्यारेलाल महतो सिजुआ क्षेत्र के एक प्रमुख सामाजिक एवं राजनीतिक व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में गरीबों और वंचितों के उत्थान, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। कार्यक्रम के उपरांत प्रतिमा स्थल पर पौधरोपण किया गया। मौके पर पूर्व पार्षद छोटू सिंह व बिरजू बाउरी, मदन महतो, पूर्व जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.