हिन्दुस्तान संवाददाता, फरवरी 2 -- पहले नाबालिग लड़कियों को प्रेम जाल में फंसाना और फिर उन्हें सेक्स के बाजार में बेच देना। बिहार में लड़कियों से जबरन जिस्मफरोशी कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पूर्णिया जिले के सदर थाना के कटिहार मोड़ स्थित रेड लाइट एरिया में पुलिस की छापेमारी में चल रहे देह व्यापार में लिप्त एक बड़े गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। छापेमारी के बाद हुये सत्यापन में इस बात की पुष्टि हुयी है कि गिरोह के सदस्य विभिन्न तिकड़म अपनाकर यूपी- बिहार की 11 नाबालिग लड़कियों से जबरन देह व्यापार करवा रहे थे। एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि लड़कियों का सकुशल रेस्क्यू कर गिरोह के कुल 32 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें 26 महिलाएं तथा 6 पुरुष सदस्य शामिल हैं। लड़कियां यूपी के गोरखपुर, बिहार के लखीसराय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.