भागलपुर, मार्च 19 -- नवगछिया थाना अंतर्गत तेतरी जीरोमाइल के एक पेट्रोल पंप के पास पिकअप वाहन से कुल 833.78 लीटर विदेशी शराब सहित वाहन को जब्त किया गया। इसको लेकर की गई प्रेसवार्ता में एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस अधीक्षक, नवगछिया के निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुप्त सूचना मिली कि सफेद रंग के पिकअप वाहन से भारी मात्रा में शराब, भागलपुर की ओर से मधेपुरा ले जायी जा रही है। जांच के क्रम में पिकअप वाहन को रोका गया, जिसपर प्याज लदा हुआ था। पुलिस को वाहन जांच करता देख चालक वाहन को सड़क के किनारे खड़ा कर अन्य व्यक्ति के साथ भागने में सफल रहा। वाहन की तलाशी के दौरान प्याज के बोरा से छिपाकर नीचे रखे हुए विभिन्न कंपनी के कुल 93 कार्टन शराब बरामद हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.