भागलपुर, जनवरी 16 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता। प्याज की पुरानी वेरायटी विराट के आकार को बीएयू के लैब में तराशा जा रहा है। पिछले सात साल से चल रहा शोध अब सकारात्मक मुकाम पर पहुंचा है। सुराही के आकार का यह प्याज अब ग्लोबुलर यानी गोलाकार होगा। गोलाकार प्याज की मांग देश की मंडियों में अधिक है। वहीं विराट वेरायटी की प्याज उत्पादकता, रंग और अच्छी भंडारण क्षमता के कारण मांग में होती है। लिहाजा बीएयू इस वेरायटी की प्याज में क्रॉस मैच सहित अन्य तकनीकी से एक नई वेरायटी विकसित कर रहा है जो तमाम खासियतों के साथ गोलाकार भी हो। बीएयू के हॉर्टिकल्चर (वेजिटेबल) विभाग के वैज्ञानिक इसपर 2018 से शोध कर रहे हैं। बिहार के बाहर से कई वेरायटी के प्याज मंगाए गए और उसके जीन को परखा गया। डायरेक्ट्रेट ऑफ ओनियन एंड गार्लिक रिसर्च सेंटर से भी प्याज की कई वेरायटी मंग...