देहरादून, अक्टूबर 12 -- पौड़ी। दीपावली पर्व को लेकर जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने विशेष निरीक्षण अभियान शुरू किया है। मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए गए इस सघन निरीक्षण अभियान के दौरान पौड़ी, श्रीनगर एवं लक्ष्मण झूला क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों में निरीक्षण के साथ ही सैंपलिंग की गयी है। डीएम ने कहा कि दीपावली पर्व पर उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सहायक आयुक्त खाद्य पीसी जोशी की अगुवाई में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी कोटद्वार संदीप मिश्रा , खाद्य सुरक्षा अधिकारी पौड़ी रचना लाल की टीम ने पौड़ी सहित श्रीनगर और लक्ष्मण झूला क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की 12 से अधिक सैंपलिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.