मऊ, दिसम्बर 24 -- मऊ, संवाददाता। पौष माह के समाप्ति तक इसी तरह मौसम के बने रहने की संभावना है। पिछले एक सप्ताह से सूर्य देवता तेज किरणों के साथ दर्शन नही दिए। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान कुछ डिग्री ऊपर और नीचे बढ़- घट रहा है, जिससे दिन और रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग ने फिलहाल कुछ दिनों तक इसी तरह तापमान के बने रहने की संभावना जताई है। 25 दिसंबर से तीन जनवरी तक पौष माह है माना जाता है कि इस माह के बीच दिनों में ठंड अपने शबाब पर होती है जो दिख भी रही है। पौष माह शुरू होते ही पछुवा हवा का चलना और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगी थी। एक सप्ताह से दिन का तापमान भी आम जनजीवन को चुनौती दे रहा है। बादलों के छाए रहने से वातावरण में सुबह और शाम में फर्क लगभग खत्म सा हो गया है। सूर्य को उदय और अस्त होते कई दिनों से लोगों ने आंखो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.