बुलंदशहर, जनवरी 3 -- पौष माह की पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने स्नानोप्रांत विभिन्न संस्कार कराये। शनिवार को पौष पूर्णिमा पर छोटी काशी अनूपशहर में हजारों श्रद्धालुओं ने कड़कड़ाती सर्दी में गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया। पूर्णिमा से एक दिन पूर्व ही श्रद्धालुओं का नगर में आना प्रारम्भ हो गया था। शनिवार को भोर होते ही श्रद्धालुओं ने नगर के मस्तराम घाट, परशुराम घाट, त्रिवेणी घाट, शिव स्वरूप घाट तथा पुल के दोनों ओर बने अस्थाई घाटों पर हर-हर गंगे के जयघोष के साथ गंगा स्नान प्रारंभ किया। स्नानोप्रांत श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर पूजा-अर्चना की। मनौतिया पूर्ण होने पर श्रद्धालुओं ने भगवान सत्य नारायण की कथा श्रवण कर गरीबों को भोजन कराकर उन्हें दान दक्षिणा दी। शिव चौक से जाह्नवी प्लेटफ...