जामताड़ा, जनवरी 3 -- पौष पूर्णिमा पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, करमदहा में हुआ विशेष जलार्पण नारायणपुर। प्रतिनिधि पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर शनिवार को नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रखंड के विभिन्न गांवों से पहुंचे शिवभक्तों ने करमदहा स्थित प्रसिद्ध दुखिया बाबा मंदिर में पहुंचकर जलार्पण कर पूजा-अर्चना की। शिवभक्तों ने सर्वप्रथम बराकर नदी में पवित्र स्नान किया, इसके बाद दुखिया बाबा मंदिर में भगवान शिव पर जल, फूल व बेलपत्र अर्पित कर विधिवत पूजा की। पूजा-अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं ने अपनी-अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए दुखिया बाबा मंदिर के साथ-साथ अन्य देवी-देवताओं के मंदिरों में भी माथा टेका। इस अवसर पर मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव', 'जय भोलेनाथ' और 'ॐ नमः शिवाय' के जयघोष से गूंज उठा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.