शाहजहांपुर, जनवरी 3 -- ढाई घाट गंगा तट पर आयोजित माघ मेला रामनगरिया के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा के अवसर पर यातायात व्यवस्था बेहतर रहने से श्रद्धालुओं को जाम की समस्या से राहत मिली। मेला स्थल से लगभग दो किलोमीटर पहले ही पार्किंग की व्यवस्था किए जाने के कारण वाहनों का दबाव मेला क्षेत्र तक नहीं पहुंच सका और जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। पार्किंग स्थल से श्रद्धालु पैदल एवं निर्धारित मार्गों से आसानी से गंगा घाटों तक पहुंचे और शांतिपूर्ण ढंग से गंगा स्नान कर सके। यातायात व्यवस्था सुचारु रहने से न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा हुई, बल्कि आपात सेवाओं और प्रशासनिक वाहनों की आवाजाही भी निर्बाध बनी रही। श्रद्धालुओं ने प्रशासन द्वारा की गई इस व्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि समय पर पार्किंग की व्यवस्था होने से पौष पूर्णिमा जैसे बड़े स्नान पर्व...