हजारीबाग, जनवरी 5 -- केरेडारी।प्रतिनिधि टंडवा - केरेडारी मुख्य पथ के गंगटियागढ़ा के पास चट्टीपेटो गांव निवासी रामकुमार के 20 वर्षीय पुत्र सदन कुमार शनिवार की रात में तेज रफ्तार हाइवा के चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज हजारीबाग आरोग्यम अस्पताल में चल रहा है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने लबनिया मोड़ के पास घायल युवक की समुचित इलाज की खर्च और क्षति पूर्ति की मांग को लेकर चट्टीबरियातु ,केरेडारी कोल खनन परियोजना से ट्रासपोर्टिंग कोयला परिवहन को पिछले 20 घण्टे से ठप करा दिया है। बीती रात 10 बजे से कोयला ढुलाई कार्य ठप है। ट्रासपोर्टिंग वाहनों को छोड़कर बाकी सभी वाहन का परिचालन जारी है । जिसके कारण उपर्युक्त सड़क पर कोल वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। इस कारण माइंस को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। पीड़ित परिवारों...