गाजीपुर, जनवरी 3 -- गाजीपुर, संवाददाता। शहर समेत ग्रामीण अंचलों में शनिवार को पौष पूर्णिमा पर गंगा में हजारों श्रद्धालुओ ने डुबकी लगाई। अलसुबह से चितनाथ, ददरीघाट और कलक्टर घाट पर लोग पहुंचे। पास के मंदिरों में लोगों ने पूजा- अर्चना की। कड़ाके के ठंड के बीच लोग घरों से बाहर निकले। अलसुबह से ही शहर के चीतनाथ, ददरीघाट और कलक्टरघाट पर श्रद्धालु ठंड में गंगा में नहाने आए। इस दौरान नगरपालिका की ओर से साफ- सफाई कराई गई थी। गहरे पानी में न जाने के लिए चेतावानी दी जाती रही। पास के मंदिरों में लोगों ने पूजापाठ किए। भावकोल संवासूत्र के अनुसार ब्रह्ममुहूर्त में हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर मोक्ष की कामना के साथ परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बावजूद सुबह से ही क्षेत्र के सेमरा, शेरपुर, ...