वाराणसी, जनवरी 4 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। पौष पूर्णिमा पर शनिवार को काशी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान करने पहुंचे। विश्वनाथ धाम में भोर तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। अन्नपूर्णा मंदिर, दुर्गा मंदिर सहित अन्य प्रमुख देवालयों में भी आस्थावानों की भारी भीड़ देखी गई। कड़ाके की ठंड में श्रद्धालुओं ने गंगा की पवित्र धारा में डुबकी लगाई। कई श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के साथ माघ महीने के लिए स्नान-दान, जप, व्रत और नियम-संयम आदि का आरंभ भी कर दिया। विशेष स्नान अनुष्ठान के लिए भोर से ही श्रद्धालु घाटों पर पहुंचने लगे। ब्रह्म मुहूर्त में स्नान-दान के साथ ही विभिन्न तीर्थों का ध्यान भी किया गया। दशाश्वमेध, पंचगंगा, अस्सी समेत अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं का दृश्य भव्य और मनमोहक रहा। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने...