साहिबगंज, दिसम्बर 30 -- साहिबगंज। पौष मास की एकादशी पर मंगलवार को शहर के मारवाड़ी समाज की ओर से श्री खाटू वाले श्याम की निसान यात्रा निकाल नगर भ्रमण कराया गया। निशान यात्रा स्थानीय निशान यात्रा चौक बाजार स्थित रामनाथ ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर से निकाली गई। इसमें मारवाड़ी समाज के दर्जनों लोग शामिल रहे। निशान यात्रा नगर भ्रमण के दौरान शामिल श्याम भक्त खाटू श्याम का जयकारा करते व भजनों पर नृत्य करते चल रहे थे। नगर भ्रमण के बाद निशान यात्रा का समापन स्थानीय पुरूषोतम गली स्थित श्री श्याम मंदिर में संपन्न हुई। इसके बाद मंदिर में एकादशी का पूजन पुरोहितों ने विधिवत रूप से संपन्न कराया और फिर भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। निशान यात्रा में संगीता गुप्ता, सरिता पोद्दार, बबीता अग्रवाल ,कविता शर्मा, रानी गुप्ता, ललिता डोकानिया, रूबी तमाखूवाला, अनु...