नवादा, दिसम्बर 16 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। हिन्दू धर्म में पितरों को समर्पित पौष अमावस्या का विशेष महत्व होता है। यह तिथि वर्ष 2025 की अंतिम अमावस्या होगी, जिसे छोटा पितृ पक्ष भी कहा जाता है। नवादा सहित पूरे मगध क्षेत्र के लोगों के लिए यह दिन पितरों की शांति, पितृ दोष निवारण और सूर्य उपासना के लिए अत्यंत शुभ फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए स्नान, दान और तर्पण से पूर्वज प्रसन्न होते हैं और अपने वंशजों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, पौष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि इस वर्ष 19 दिसंबर शुक्रवार को मनाई जाएगी। उदयातिथि के नियमानुसार, धार्मिक कार्य, व्रत और स्नान-दान 19 दिसंबर शुक्रवार को ही किए जाएंगे। स्नान-दान करें शुभ मुहूर्त में, होगा कल्याण पौष अमावस्या पर स...