हरदोई, फरवरी 18 -- हरदोई। डायट में मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय सेमिनार कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य रमेंद्र कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन नोडल प्रवक्ता अनीता कुमारी ने किया। सेमिनार में जनपद के विभिन्न शिक्षक संकुलों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग कर विषय पर गंभीर चर्चा की। सेमिनार के अंत में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। संदर्भदाता के रूप में असिस्टेंट प्रोफेसर वीरपाल ने बताया कि विपरीत परिस्थितियों में समायोजन स्थापित करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संतुलित एवं पौष्टिक खान-पान, पर्याप्त नींद, नियमित दिनचर्या तथा अपनी समस्याओं को प्रियजनों से साझा करने से व्यक्ति मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। साथ ही सकारात्मक अभिव्यक्ति व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.