चंदौली, सितम्बर 24 -- चंदौली। पंडित कमलापति त्रिपाठी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डा. रितु खरवार के निर्देशन में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत बुधवार को छात्राओं ने कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न प्रकार के मोटे अनाजों से व्यंजन बनाए। साथ ही विभिन्न कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान प्राचार्य डा. सुकृति मिश्रा ने कहा कि महिलाओं के सशक्त होने में पोषण का महत्वपूर्ण योगदान है। छात्राएं पौष्टिक आहार के सेवन से अपने शरीर को सशक्त बनाया जा सकता है। क्योंकि मोटे अनाजों में पाए जाने वाले पोषक तत्व प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिंस शरीर को डायबिटीज, एनीमिया एवं हृदय रोग से बचाते हैं। वहीं पाचन शक्ति को सुदृढ़ करते हैं। इसलिए सभी को मोटे अनाजों का सेवन करना चाहिए। ताकि राष्ट्र सामाजिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बन सके।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.