हापुड़, फरवरी 22 -- पौराणिक मंदिर के जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण के कार्य में देरी होने पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री का उपयोग न होने की दशा में कड़ी विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी। योगी सरकार द्वारा प्राचीन और एतिहासिक धर्म स्थलों का संरक्षण करते हुए उन्हें नई लुक देने को बड़े स्तर पर अभियान चलाया हुआ है, जिसके तहत महाभारत कालीन पौराणिक गढ़ गंगानगरी के कार्तिक पूर्णिमा खादर मेला मार्ग किनारे स्थित प्राचीन मुक्तेश्वर महादेव नक्का कुआं मंदिर का तीन करोड़ की लागत से पर्यटन विभाग द्वारा जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। डीएम अभिषेक पांडेय ने रविवार को मंदिर में पहुंचकर जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण कार्य का बड़ी बारीकी से निरीक्षण किया। कार्य की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने नियत समय अवधि के भीतर सारा कार्य प...