कानपुर, दिसम्बर 5 -- कस्बे के कृषि मंडी समिति संजय नगर में श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन आचार्य के वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद महिलाओं ने कलश यात्रा निकाल कर भागवत कथा का शुभारंभ किया। वहीं कथा वाचक ने भागवत कथा के महत्व का प्रसंग श्रद्धालुओं को सुनाया। संजय नगर में शुक्रवार को श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिन वृंदावन से पधारे कथावाचक डॉ. राघव दास महाराज के वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर दुर्गदासपुर सहित नगर भ्रमण के लिए कलश यात्रा निकाली। इसके बाद कथावाचक ने श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत कथा महत्व सुनाते हुए कहाकि, भागवत कथा वेदों और शास्त्रों का सार है, जो परम सत्य का ज्ञान प्रदान करती है और मोक्ष दिलाती है। जो मानव श्रद्धाभाव से भागवत कथा सुनता है उसे भक्ति, ज्ञान और वैराग्य मिलता है। भगवत कथा मानव को जीने की कला सीखा...