प्रयागराज, जुलाई 12 -- रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) पौने दो साल में एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती करने जा रहा है। बोर्ड ने 2024 में 1.08 लाख से अधिक रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की थी। इनमें से 50 हजार से अधिक 2025-26 में और 50 हजार से अधिक पदों पर 2026-27 में भर्ती पूरी होगी। रेल मंत्रालय की ओर से नौ जुलाई को जारी सूचना के अनुसार नवंबर 2024 से अब तक 55197 रिक्तियों के लिए सात विभिन्न अधिसूचनाओं के लिए 1.86 करोड़ से अधिक अभ्यर्थियों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) आयोजित किया जा चुका है। अधिसूचना और प्रथम चरण की परीक्षा के बीच लगभग आठ महीने का समय कम किया गया है। नियुक्ति प्रक्रिया तेज़ करने के लिए इस अवधि के और कम होने की उम्मीद है। भर्ती बोर्ड ने साफ किया है कि अभ्यर्थियों के पते से 250 किमी के अंदर परीक्षा केंद्र आवंटित करने को प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.