देवरिया, अक्टूबर 29 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में पौने दो लाख हेक्टेयर में रबी फसलों की खेती होगी। गेहूं के अलावा दलहनी, तिलहनी फसलों की बुवाई की जायेगी। किसानों में वितरण को ब्लाकों के राजकीय बीज भंडारों पर बीज पहुंच गया है। प्रदर्शन को मटर, मसूर, चना और सरसों बीज का वितरण शुरू हो गया है। लक्ष्य से अधिक आवेदन पर लॉटरी से मुफ्त बीज वितरण करने को किसानों का चयन किया गया है। धान की कटाई शुरू हो गयी है। जिन क्षेत्रों में अगेती धान की बुवाई हुई थी वहां पर धान की फसल तैयार हो गयी है। धान कटाई के साथ किसान रबी की बुवाई को खेत तैयार करने में जुट गये हैं। कृषि विभाग ने 175883 हेक्टेयर में रबी फसलों की बुवाई का लक्ष्य रखा है। इसमें 143279 हेक्टेयर में गेहूं की बुवाई की जायेगी। जबकि 525 हेक्टेयर में जौ व 654 हेक्टेयर में मक्का की खेती होगी। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.