लखीमपुरखीरी, जुलाई 12 -- पहाड़ों पर लगातार हो रही बारिश के पानी से नदियां उफनाने लगी हैं। बनबसा बैराज से अलग-अलग जगहों पर करीब पौने दो लाख क्यूसेक पानी शारदा व घाघरा नदी में डिस्चार्ज किए जाने से यह नदियां उफना रही हैं। नदियां खतरे के निशान के पास बह रही हैं। इससे नदियों के किनारे बसे करीब 44 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन ने बाढ़ को लेकर अलर्ट जारी किया है। तहसील के अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। हालांकि प्रशासन का दावा है कि जिले में अभी कहीं बाढ़ के हालात नहीं हैं। लेकिन सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है। बाढ़ खंड की रिपोर्ट के मुताबिक, जलस्तर अभी स्थिर है। नेपाल के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की वजह से बनबसा बैराज से गुरुवार रात को घाघरा व शारदा नदी में फिर पानी डिस्चार्ज किया गया है। बताया जाता है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.