मोतिहारी, नवम्बर 22 -- आदापुर। स्थानीय हरपुर पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर नेपाल के दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया। नायक टोला सैनिक रोड के पास गश्ती के दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से एक किलो 800 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से एक बाइक भी जब्त की, जिसका इस्तेमाल वे लोग तस्करी में कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नेपाल के परसा जिले के पोखरिया थाना क्षेत्र के शिव बरवा गांव के रहने वाले एकबाली पटेल (26), पिता मुक्तिनारायण राउत और पुलिस कुमार साह (25), पिता बागड़ साह के रूप में की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया किबरामद गांजा की अनुमानित कीमत पौने दो लाख रुपये आंकी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.