प्रयागराज, अगस्त 8 -- प्रयागराज। गंगा यमुना का जलस्तर शुक्रवार को तेजी से कम हुआ। पिछले 24 घंटों की बात की जाए तो शुक्रवार सुबह आठ बजे पौने दो मीटर गंगा का जलस्तर कम हुआ तो वहीं एक मीटर यमुना के जलस्तर में कमी रिकार्ड की गई। फाफामऊ में सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 82.46 मीटर रिकार्ड किया गया जो गुरुवार सुबह की तुलना में 173 सेंटीमीटर कम हो गया। छतनाग में गंगा का जलस्तर 82.02 मीटर रिकार्ड किया गया, जो गुरुवार की तुलना में 139 सेंटीमीटर कम हो गया। नैनी में यमुना का जलस्तर 83 मीटर रिकार्ड किया गया। जो कि 108 सेंटीमीटर कम हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...