सुल्तानपुर, जनवरी 2 -- गोसाईंगंज,संवाददाता। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय राजबाबू ने शुक्रवार को दो लघु पुलों के निर्माण के लिए विधिवत भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। करीब 1.70 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले इन पुलों से जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के कई गांवों को बड़ी राहत मिलेगी। जयसिंहपुर क्षेत्र के मूंगर सरैया संपर्क मार्ग स्थित कूरेभार ड्रेन तथा सरतेजपुर मामपुर मार्ग पर वर्षों से जर्जर पड़े पुलों के पुनर्निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद इन पुलों के निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। दोनों पुल आठ मीटर चौड़ाई एवं 17 मीटर से अधिक लंबाई में निर्मित किए जाएंगे। जिससे आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को बरसात के मौसम में होने वाली परेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.