देहरादून, जनवरी 13 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। पटेलनगर क्षेत्र के वन विहार में बीते आठ जनवरी की रात हुई लूट की घटना में कहावत 'घर का भेदी लंका ढाए' सच साबित हुई। पीड़ित की फूफेरी बहन का पति ही इस वारदात का मास्टरमाइंड निकला। उसे लगा था कि साले के घर जमीन के सौदे के पौने दो करोड़ रुपये रखे हैं। इसी लालच में उसने मुजफ्फरनगर के बदमाशों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मंगलवार को मास्टरमाइंड समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई रकम और हथियार बरामद कर लिए हैं। एसएसपी अजय सिंह ने सोमवार को घटना खुलासे की जानकारी दी। उनके मुताबिक वारदात के मास्टरमाइंड बुशरान राणा ने बताया कि वह केस दर्ज कराने वाले शराफत की सगी बुआ का दामाद है और कपड़े की फेरी का काम करता है। उसे जानकारी मिली थी कि शराफत ने सहारनपुर स्थित अपनी जमीन का सौदा करोड़...