गिरडीह, मई 12 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के अकदोनीकला पंचायत अंतगर्त अकदोनी गांव में पौने तीन करोड़ की जलापूर्ति योजना 7 साल से बंद है। जुबलीपीट चानक में भूमिगत आग लगने के कारण वहां से पानी की आपूर्ति रुकने के बाद से अकदोनीकला जलापूर्ति योजना बंद है। अकदोनीकला जलापूर्ति योजना से 600 से अधिक घरों में पानी की आपूर्ति होती थी। यहां से अकदोनी, कोगड़ी, बनियाडीह में पानी की आपूर्ति हो रही थी। अन्य कई गांवों में भी विस्तार होना था, पर इससे पहले ही जलापूर्ति योजना बंद हो गई। अकदोनीकला की जलापूर्ति योजना पेयजल एवं स्वच्छता विभाग 2 के द्वारा संचालित थी। जलापूर्ति बंद होने के बाद विभाग द्वारा अन्य चानक से पानी लेकर योजना चालू करने का प्रस्ताव तैयार किया गया था, पर जलापूर्ति बंद होने के सात साल बाद भी योजना चालू नहीं हो सकी है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.