प्रयागराज, अप्रैल 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। अतरसुइया पुलिस ने सोमवार को मीरापुर में यमुना किनारे दो अलग-अलग मकानों पर छापेमारी कर जुआ के अड्डों का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने आठ जुआरियों को गिरफ्तार करने के साथ ही 7.76 लाख रुपये नकदी, 23 ताश की गड्डी व 12 मोबाइल भी बरामद किया है। जुआ अड्डे का संचालन करने वाले आरोपियों ने बीते छह माह से एक हजार रुपये प्रतिदिन के किराये पर जगह लिया था। एडिशनल डीसीपी नगर अभिजीत कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में खुलासा करते हुए बताया कि अतरसुइया पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मीरापुर में यमुना किनारे दिलीप यादव व एक अन्य व्यक्ति के मकान पर छापेमारी की। इस दौरान मुख्तार हैदर निवासी रानीमंडी, नवीन कुमार गुप्ता निवासी बहादुरगंज ठाकुरदीन की हाता मुठ्ठीगंज, आलोक श्रीवास्तव निवासी कटघर मुठ्ठीगंज, रामबाबू निषाद उर्फ प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.